
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपनी शादी के करीब दो साल बाद फैन्स को एक बड़ी और प्यारी खुशखबरी दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए यह बताया कि उनकी जिंदगी में अब एक नया मेहमान आने वाला है।
Table of Contents
Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने इंस्टाग्राम पर प्यारा एलान

Image source : Instagram/@parineetichopra
परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने खूबसूरत अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा था:
“Our little universe … on its way. Blessed beyond measure.”
इस संदेश के साथ उन्होंने एक प्यारे केक की झलक भी दिखाई जिस पर लिखा था: “1 + 1 = 3”।
इसका मतलब 1+1 का मतलब हम दोनों और =3 का मतलब परिवार में आने वाला छोटा मेहमान ।
Parineeti Chopra और Raghav Chadha के लिए फैन्स Parineetiऔर सितारों की शुभकामनाएँ
खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बौछार होने लगी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन बहन को दिल से बधाई दी और लिखा– “Congratulations ❤️”
कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, मसाबा गुप्ता समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी कपल को शुभकामनाएँ भेजीं।
परिवार और दोस्तों ने भी इस नए अध्याय के लिए ढेर सारा प्यार जताया।
पहले ही जता चुके थे संकेत

Image source : Instagram/@parineetichopra
हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे राघव चड्ढा ने मजाक मज़ाक में कहा था कि वे जल्द ही अपने फैन्स को खुशखबरी देंगे। लेकिन किसे पता था किं खुशखबरी क्या होगी अब उनकी ये बात सच साबित हो गई है और परिणीति ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा कर दी है अपने फैंस के साथ फैंस में भी 1 अलगबतरह का ही माहौल बना है।
शादी और नया अध्याय
गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक शाही शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया का बेहद चर्चित इवेंट था। इसमें लाखों लोग आए थे। अब शादी के दो साल बाद दोनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव—मातृत्व और पितृत्व—की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
Renault Kiger भारत मे हुई लांच; कीमत 6.29 लाख से शुरू
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्रेग्नेंसी की यह खबर उनके फैंस और पूरे बॉलीवुड के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। उनका यह नया सफर न सिर्फ उनके रिश्ते को और मजबूत करेगा बल्कि उनके जीवन में एक नई रोशनी और मुस्कान भी लेकर आएगा।
FAQs – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा प्रेग्नेंसी
Q1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी कब की थी?
Ans: दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शाही अंदाज़ में शादी की थी।
Q2. क्या यह कपल पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है?
Ans: हाँ, यह उनकी पहली प्रेग्नेंसी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर “1+1=3” पोस्ट के जरिए इस खबर को शेयर किया।
Q3. प्रेग्नेंसी की घोषणा किस तरह की गई?
Ans: उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो शेयर की जिसमें लिखा था– “Our little universe … on its way. Blessed beyond measure.”
Q4. इस खुशखबरी पर बॉलीवुड सितारों की क्या प्रतिक्रिया रही?
Ans: प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया और कई अन्य सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।
Q5. क्या परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों में भी एक्टिव रहेंगी?
Ans: फिलहाल उनके पास कुछ वेब प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की चर्चा है, लेकिन पब्लिकली उन्होंने अपने वर्क प्लान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Q6. परिणीति और राघव की जोड़ी क्यों खास मानी जाती है?
Ans: क्योंकि यह बॉलीवुड और राजनीति का बेहतरीन संगम है। एक ओर परिणीति बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दूसरी ओर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी
के युवा नेता हैं।





