उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं हर साल लाखों छात्रों के भविष्य का अहम पड़ाव होती हैं। साल 2026 में भी यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया है और अब सभी विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस लेख में हम आपको UP Board Result 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
Table of Contents

आखिर कब तक आयेगा UP Board Result 2026?
पिछले कुछ वर्षों का ट्रेड देखे तो 2025 में रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आया था और उससे पहले 2024 का रिजल्ट भी अप्रैल महीने में ही आया था। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि UP Board Result 2026 भी अप्रैल लास्ट हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में आ सकता है। हालांकि, सही तारीख की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।
रिजल्ट कहां और कैसे चेक कर पाएंगे?
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन UPMSP ऑफिशियल वेबसाइट से आसानी से चेक कर सकते हैं। UP Board Result 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” ऊपर नीचे बॉक्स में लिखा हुआ मिलेगा इसी बॉक्स पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद जिला अपना सलेक्ट करे, फिर रोल नम्बर वाले बॉक्स में रोल नंबर को भरे।
- रोल नंबर भरने के बाद कैप्चा को हूबहू भरे और सबमिट या फिर view पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर देखने को मिल जाएगा।
- भविष्य के लिए अपने रिजल्ट स्क्रीन का प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर रख सकते हैं।
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
जब आप अपना रिजल्ट देखेंगे, उसमें निम्न जानकारी शामिल होगी :-
- छात्र का नाम।
- रोल नंबर।
- विषयवार अंक।
- कुल अंक।
- प्रतिशत (%)।
- पास/फेल की स्थिति।
- डिवीजन (First/Second/Third)।
SMS के माध्यम से रिजल्ट कैसे देखें?
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए:
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- टाइप करें: UP10 (10वीं के लिए) या UP12 (12वीं के लिए)।
- इसे दिए गए नंबर पर भेज दें (नंबर रिजल्ट के समय जारी होगा)।
कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।
पास होने के लिए कम से कम कितने नंबर होने चाहिए?
UP Board में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट (पूरक परीक्षा) का मौका दिया जाता है।
कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा क्या है?
जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं तो उन छात्रों को पूरक/कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है। जिससे छात्र फेल सब्जेक्ट में रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद दुबारा परीक्षा देकर पास किया जा सकता है और आपके रिजल्ट में जोड़ दिया जाता है।
- यह परीक्षा कुछ महीनों बाद आयोजित होती है।
- इसमें पास होने पर छात्र उसी साल पास माना जाता है।
- इससे साल बर्बाद नहीं होता है।
रीचेकिंग / स्क्रूटिनी की प्रक्रिया
अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है या फिर उसे संदेह होता है कि मुझे नंबर कम मिले है या कॉपी गलत चेक हुई है। तो छात्र स्क्रुटनी का फॉर्म भर कर कॉपी दोबारा चेक करवा सकता है।
- आवेदन ऑनलाइन किया जाता है।
- प्रति विषय कुछ शुल्क देना होता है।
- कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है।
UP Board Result 2026 लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि आगे की दिशा तय करने का एक कदम है। इसलिए रिजल्ट को लेकर ज्यादा तनाव लेने के बजाय उसे एक अवसर की तरह देखें। सही योजना और मेहनत से आप अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
UP Board Result 2026 कब आएगा?
संभावना है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
आप UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
10th पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
अगर नंबर कम आए तो क्या करें?
आप स्क्रूटिनी (Rechecking) के लिए आवेदन कर सकते हैं या कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।