Bharat Gas eKYC घर बैठे कैसे करें 2026 – पूरी जानकारी (Step-by-Step Guide)

अगर आप Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) के Bharat Gas उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए eKYC (Electronic Know Your Customer) कराना अब बहुत जरूरी हो गया है। सरकार द्वारा LPG कनेक्शन को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया जा रहा है ताकि सब्सिडी सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी कनेक्शन को रोका जा सके। अच्छी बात यह है कि अब आप यह पूरा काम घर बैठे अपने मोबाइल से आसानी से कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको Bharat Gas eKYC करने का पूरा तरीका आसान भाषा में बताएंगे।

Bharat Gas eKYC

Bharat Gas eKYC क्या है?

eKYC एक डिजिटल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आपके गैस कनेक्शन को आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जोड़ा जाता है। इसमें आपकी पहचान को ऑनलाइन सत्यापित किया जाता है। जब आपका eKYC पूरा हो जाता है, तो आपकी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में अपडेट हो जाती है और आप बिना किसी परेशानी के LPG सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।


Bharat Gas eKYC क्यों जरूरी है?

आज के समय में eKYC कराना कई कारणों से जरूरी है। सबसे पहले, अगर आपका eKYC पूरा नहीं है तो आपकी LPG सब्सिडी रुक सकती है। इसके अलावा, सरकार फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन को खत्म करना चाहती है, इसलिए KYC प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। eKYC पूरा होने पर आपका कनेक्शन सुरक्षित रहता है और भविष्य में गैस सेवा से जुड़ी किसी भी समस्या से बचा जा सकता है।



घर बैठे मोबाइल ऐप से Bharat Gas eKYC कैसे करें

Step 1: ऐप डाउनलोड करे।

सबसे पहले Google Play Store या App Store से Hello BPCL App डाउनलोड करें।

Step 2: ऐप ओपन करके लॉगिन करें।

ऐप खोलें और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।

Step 3: LPG सेक्शन में जाएं।

ऐप के होम स्क्रीन पर “LPG” या “My Connection” सेक्शन में जाएं।

Step 4: KYC / Aadhaar Linking विकल्प चुनें।

यहां आपको “Update KYC” या “Aadhaar Linking” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 5: आधार नंबर दर्ज करें।

अब अपना 12 अंकों का Aadhaar Number सही-सही डालें।

Step 6: OTP से वेरिफाई करें।

आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालकर वेरिफिकेशन करें।

Step 7: Submit करें।

सभी जानकारी सही भरने के बाद “Submit” बटन दबाएं।

अब आपका eKYC सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।


eKYC के लिए जरूरी दस्तावेज

eKYC करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए जैसे–

  • आधार कार्ड।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
  • LPG कंज्यूमर नंबर।
  • इंटरनेट कनेक्शन।

eKYC करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

Bharat Gas eKYC करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, आपके आधार कार्ड में जो नाम है वही नाम आपके गैस कनेक्शन में होना चाहिए। तभी आपका bharat gas ekyc पूरा होगा अन्यथा फेल हो जाएगा।

दूसरा, फोन में Face RD Service मोबाइल ऐप इंस्टॉल होना चाहिए।

जिस जगह पर आवेदक का फेस स्कैन कर रहे है उसके पीछे का बैकग्रांउड प्लेन होना चाहिए।


eKYC स्टेटस कैसे चेक करें?

eKYC करने के बाद आप उसका स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको Bharat Gas की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और “Check Status” विकल्प पर क्लिक करना होगा। वहां अपना कंज्यूमर नंबर डालकर आप आसानी से स्टेटस देख सकते हैं।


अगर eKYC नहीं करें तो क्या हो सकता?

अगर आप समय पर eKYC पूरा नहीं करते हैं, तो आपकी LPG सब्सिडी बंद हो सकती है। इसके अलावा भविष्य में गैस सिलेंडर बुकिंग या डिलीवरी में भी समस्या आ सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके eKYC पूरा कर लेना बेहतर होगा।

Bharat Gas eKYC एक बेहद आसान और जरूरी प्रक्रिया है जिसे आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी LPG सब्सिडी सुरक्षित रहती है बल्कि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से भी बचाव होता है। इसलिए अगर आपने अभी तक eKYC नहीं किया है, तो आज ही इसे पूरा करें और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।


FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या Bharat Gas eKYC मोबाइल से किया जा सकता है?

हाँ, आप अपने मोबाइल से आसानी से eKYC कर सकते हैं।

Q2. eKYC करने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन प्रक्रिया में 2–5 मिनट का समय लगता है।

Q3. क्या बिना eKYC के गैस मिलेगी?

गैस मिल सकती है, लेकिन सब्सिडी रुक सकती है।



Leave a Comment