Search
Close this search box.

Follow Us

गरीब-मजदुरो के आवाज थे रघुनाथ प्रधान

खबर हेडलाइंन:

8वी पुण्यतिथि मनाई गई, अगले वर्ष गोड़ाबौराम प्रखंड में वैश्य सूड़ी समाज समिति करेगी कार्यक्रम

सीपीआई के पूर्व अंचल मंत्री, गोड़ाबौराम प्रखंड के दक्षिणी कसरौर पंचायत के पूर्व मुखिया रघुनाथ प्रधान का 8वी पुण्य तिथि सीपीआई कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर वैश्य सूड़ी समाज समिति के प्रमंडलीय अध्यक्ष सुनील गड़ाई ने कहा कि ऐसे महान शख्सियत समाज के लिए अनुकरणीय होते हैं। इनके द्वारा किये गये कार्य अद्वितीय रहा है।
सीपीआई के सहायक जिला सचिव व जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि अपने मुखिया कार्यकाल में उनके ऊपर पांच वर्षों में लगभग एक लाख से अधिक कर्ज हो गया था। सर्वहारा समाज के विकास के अलावा गरीब कमजोर तबके के लोगों को मदद के लिए हमेशा ही आगे रहते थे। अपना समय और धन दोनों खर्च करते थे। यही कारण था कि इन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था। अरुण महतो ने कहा कि सुपौल बाजार, बंगरहट्टा, कसरौड़, बाजितपुर, पौहद्दी, बेनीपुर सहित कई गांवों में आपसी मतभेद इनकी उपस्थिति से सुलझ जाती थीं।

khabarheadline
Author: khabarheadline

Leave a Comment

Read More