Search
Close this search box.

Follow Us

एक ऐसा मृत्यु भोज,जिसका श्रद्धांजलि सभा देकर बहिष्कार किया गया। रामदेव चौधरी

खबर हेडलाइंन:

सरमेरा :- नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के बढ़िया गांव में जन कल्याण संघ एक आवाज के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा देकर मृत्यु भोज का बहिष्कार किया गया। जन कल्याण संघ एक आवाज के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान के माता शकुंतला देवी का दिनांक 2/2 / 2024 को मृत्यु हो गई थी। दिनांक 12/2/2024 को माता शकुंतला देवी को प्रखंड सरमेरा के उनके निवास बढ़िया गांव में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देकर मृत्यु भोज का बहिष्कार किया है।इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी संयुक्त रूप से कहा कि मनुवाद व्यवस्था में बहुत ही सोची साजिश के तहत मूल निवासियों को मृत्यु भोज जैसे कुरीतियां को स्वर्ग नरक का भय दिखाकर ये प्रथा थोपा गया था। जिसे 85% बहुजन समाज (मूल निवासी) के परिवार में कोई मर जाता है तो लोग मृत्यु भोज (ब्रह्म भोज) प्रथा को अपने दिखावा के लिए इस प्रथा को निभाते आ रहे हैं, लेकिन आज के बहुजन समाज के लोग शिक्षित हो गए हैं और समझ गए हैं स्वर्ग नरक काल्पनिक है, इसलिए मृत्यु भोज करना कहीं से उचित नहीं है। इस कुरीतियां प्रथा को बहिष्कार होना ही चाहिए। इस श्रद्धांजलि सभा में बौद्ध धम्म के बौद्ध भिक्षुक भी उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा का सारा कार्यक्रम बौद्ध धम्म रीति रिवाज से संपन्न किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों के बीच कॉपी एवं कलाम का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार पासवान ने की। इस अवसर पर उज्जवल कांत हुंकारा रंजीत कुमार बौद्ध डॉक्टर प्रशांत कुमार बौद्ध आचार्य राकेश पासवान शास्त्री राकेश पासवान रजनीश पासवान नागवंशी कमलेश पासवान भूतपूर्व प्रमुख, सरपंच सह रेलवे बोर्ड सदस्य भारत पासवान सत्येंद्र पासवान मुखिया प्रमोद कुमार निराला विजय पासवान अनिल पासवान ( शिक्षक) आदि सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

khabarheadline
Author: khabarheadline

Leave a Comment

Read More